फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लोन देने के नाम पर महिलाओं से दो युवक ठग ले गए दो-दो हजार रुपये

विज्ञापन
रतिया के वार्ड नंबर 5 में रोष जताती महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। टोहाना रोड स्थित वार्ड नंबर पांच में दो युवक लोन के नाम पर कॉलोनी की कई महिलाओं को दो-दो हजार रुपये का चूना लगा गए। नाराज महिलाओं ने नारेबाजी कर रोष जताया। मामले की शिकायत शहर पुलिस से भी की गई है।
विज्ञापन

महिला सीमा, परमजीत कौर, सुनीता, ओमवती, सुलोचना, सर्वजीत कौर व मनजीत कौर ने बताया कि उनकी कॉलोनी में दो युवक आए। उन्होंने कहा कि निजी फाइनेंस कंपनी की तरफ से 50-50 हजार रुपये का लोन दिया जाएगा। लोन लेने के लिए उन्हें पहले दो-दो हजार रुपये का बीमा करवाने के लिए कहा गया। वे बीमे के नाम पर दो-दो हजार रुपये ले गए। वे युवक उनसे मोबाइल नंबर देने के साथ साथ खुद के नंबर भी देकर गए ताकि लोन संबंधी जानकारी ले सकें। उनका कहना है कि उनके खातों में न तो लोन की राशि आई और न ही कोई बीमा हुआ। अब उन युवकों के नंबर भी बंद आ रहे है।
इस संबंध में शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि फिलहाल उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आते ही मामले में जो उचित कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें