फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नवंबर माह में 70 लोगों को ढूंढकर परिवार से मिलवाया

Thu, 14 Dec 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस ने जिले में ऑपरेशन मुस्कान चलाकर नवंबर माह में 70 लोगों को ढूंढकर उनके परिवार से मिलवाया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपनों से बिछड़े हुए मासूम बच्चों को उनके मां-बाप व परिवार से मिलाने का है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने जिला स्तर पर एक स्पेशल टीम गठन का किया गया है। यह टीम गुमशुदा व लावारिस बच्चों को तलाश कर उनके मां-बाप व उनके परिवार वालों से मिलाने के उद्देश्य से बच्चों को बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, होटल, मंदिर, गुरुद्वारा व मस्जिद, दुकानों व भीड़-भाड़ वाले जगहों पर तलाश करने का काम करती है। इस अभियान के दौरान फतेहाबाद पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल-2 के तहत नवंबर माह में कुल 70 गुमशुदा बच्चों और वयस्कों को खोजकर उनके परिवारों की खोई हुई मुस्कान वापस लाने में सफलता हासिल की है। जिसमें 24 बच्चों जिनकी उम्र 18 साल से कम थी जबकि 46 व्यक्तियों की उम्र 18 साल से ऊपर थी।
ऑपरेशन मुस्कान टीम साधारण कपड़े में रही तथा बिछड़े हुए बच्चों को प्यार व स्नेह पूर्वक पूछताछ करके उन बच्चों को उनके मां-बाप व उनके परिवार से मिलाया। एसपी ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस गुमशुदा व्यक्तियों की पहचान करते हुए उन्हें अपने परिजनों से मिलने के लिए सक्रियता से प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें