फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर की 10 कॉलोनियों में 15 मिनट ही हो रही पानी की सप्लार्ई, एसडीओ के पास पहुंचे पार्षदों ने की समय बढ़ाने की मांग

Mon, 04 Sep 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पेयजल समस्या को लेकर एसडीओ से मिलते उपप्रधान और पार्षद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की 10 से ज्यादा कॉलोनियों में ट्यूबवेल के पानी की सप्लाई बंद करने के बाद पेयजल संकट गहरा गया है। नहरी पानी की सप्लाई इतनी कम है कि घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। एक घंटा की सप्लाई में पानी घरों तक पहुंचते ही 15 मिनट बाद बंद हो जाता है। पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा, पार्षद सुखदेव सिंह, निर्मल सिवाच, राधेश्याम जनस्वास्थ्य विभाग में एसडीओ सतपाल रोहज से मिले और कहा कि समाधान करवाएं नहीं तो समस्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

एसडीओ ने कर्मचारियों को सुबह पानी की सप्लाई एक घंटा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पानी सप्लाई सुबह तीन बजे से लेकर पांच बजे तक होगी जबकि शाम की सप्लाई पहले की तरह 4 से 5 बजे तक रहेगी। उपप्रधान सविता टुटेजा ने कहा कि शहर के सतीश कॉलोनी, आरके कॉलोनी, बीघड़ रोड, मातूराम कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, काठमंडी में पहले ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई आ रही थी। सप्लाई में मिट्टी ज्यादा आने के कारण कनेक्शन बंद कर दिया गया। नहरी पानी की सप्लाई सुबह 4 से 5 बजे तक होती है। जब तक इन कॉलोनियों में पानी पहुंचता है 15 मिनट बाद ही सप्लाई बंद हो जाती है। इस कारण लोगों के घरों में पानी की समस्या है।

अस्थायी नाला बंद करने पर एसडीओ के पास पहुंचे लोग
पुरानी चिल्ली क्षेत्र में कॉलोनी काटने की योजना बना रहे कॉलोनाइजर द्वारा एक अस्थायी नाला बंद किए जाने से आसपास के घरों की जल निकासी रुक गई। शहर के वार्ड नंबर दो स्थित लंग मोहल्ला, राम बाग आदि क्षेत्र के 100 से अधिक प्रभावित घरों के लोग सोमवार सुबह ही जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पब्लिक हेल्थ कार्यालय में रोष प्रकट करने पहुंच गए। यहां पार्षदों का नेतृत्व कर रहे मोहनलाल नारंग के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि जल्द जल निकासी समस्या हल न हुई तो वे जन आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर हो जाएंगे। प्रभावित क्षेत्र के लोगों में राजीव अग्रवाल, विजय शर्मा, राजकुमार, अशोक सोढी ने कहा कि करीब 15 साल से डेरे वाला मोहल्ला, राम बाग आदि क्षेत्र में घरों से जल निकासी की समस्या विकराल रूप लिए हुए है। बरसों से समाधान के नाम पर उन्हें सिर्फ झूठे आश्वासन ही दिए जा रहे है। अब एक कॉलोनाइजर ने बीते दिन जलनिकासी के लिए बनाए अस्थायी नाले को भी मिट्टी डाल कर बंद कर दिया है। अब घरों से निकलने वाला सीवरेज व नलों का पानी उनके घरों की नींव में एकत्रित होने लगा है। जिससे उनके घरों के गिरने का खतरा बन गया है।
विज्ञापन

-
एक-दो वार्ड में पानी सप्लाई की दिक्कत आ रही है। जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। इसके अलावा डेरेवाला मोहल्ला में पानी निकासी की समस्या है इसको लेकर भी समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

- सतपाल रोहज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें