अवैध निर्माण गिराते हुए विभाग की जेसीबी मशीन।
- फोटो : Fatehabad
टोहाना। जिला योजनाकार विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के डांगरा रोड और रतिया रोड पर खेती की जमीन पर अवैध निर्माण करने पर पीला पंजा चलाया। जानकारी अनुसार विभाग के डांगरा रोड पर खेतीबाड़ी करने योग्य जमीन पर कुछ लोग विभाग से बिना एनओसी लिए नींव डालकर डीपीसी बना रहे हैं। इसी तरह रतिया रोड पर एक प्लाट में चहारदीवारी करने व एक अन्य जगह पर नींव पर डीपीसी डालने की सूचना थी। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार प्रकाश चंद्र, थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र कुमार की देखरेख में डीटीपी जेपी खासा व उनकी टीम जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। डीटीपी खासा ने बताया कि किसी भी खेतीबाड़ी की जमीन पर कोई भी अवैध निर्माण करना गलत है जो भी खेतीबाड़ी की जमीन पर बिना एनओसी लिए अवैध रूप से निर्माण करने का प्रयास करेगा विभाग की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।