फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित नहीं की तो 9 दिन बाद भरना पड़ेगा पूरा गृहकर

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर की जानकारी लेते हुए लोग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के पांच शहरों में प्रॉपर्टी के मालिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित करने को तैयार नहीं है। जिले में सिर्फ 7.11 फीसदी प्रॉपर्टी आईडी ही स्वयं सत्यापित हुई हैं। प्रॉपर्टी आईडी को सत्यापित करने में नगर पालिका रतिया और भूना फिसड्डी है। जबकि नगर परिषद फतेहाबाद में 9.71 फीसदी और टोहाना में 7.99 फीसदी प्रॉपर्टी आईडी ही स्वयं सत्यापित हुई हैं। नगर निकाय प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित न करने पर 9 दिन बाद छूट नहीं देगा। फिलहाल मौजूदा गृहकर पर 15 फीसदी की छूट दी गई है। इसके अलावा पिछले गृहकर पर 15 फीसदी की छूट और ब्याज माफ किया गया है। लेकिन बावजूद के प्रॉपर्टी मालिक सत्यापित करने को तैयार नहीं है। जिले का आंकड़ा कम होने पर यूएलबी के उच्च अधिकारियों ने नगर परिषद और नगर पालिका अधिकारियों को फटकार लगाई है। इसके चलते अब कैंप लगाकर भी सत्यापित करने का काम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन


जिले में प्रॉपर्टी आईडी की ये है स्थिति
प्रॉपर्टी भूना फतेहाबाद जाखल रतिया टोहाना
रिहायशी 6376 14417 2123 9751 14133
सत्यापित 110 1367 139 388 1041
कॉमर्शियल 1354 4097 636 3232 3565
सत्यापित 91 347 49 169 359
इंडस्ट्रियल 141 249 91 170 265
सत्यापित 1 15 0 3 13
खाली प्लॉट 2491 7989 1083 4682 7001
सत्यापित
95 636 102 241 508
स्पेशल कैटेगरी 306 615 132 469 533
सत्यापित 12 93 8 42 41
मिक्स 720 2571 533 692 1992
सत्यापित 17 360 41 57 211
कुल प्रॉपर्टी 11402 30050 4639 19059 27605
सत्यापित 326 2828 342 901 2206

औरद्योगिक, कॉमर्शियल प्रॉपर्टी आईडी भी होगी सत्यापित :
प्रॉपर्टी आईडी को लेकर यूएलबी ने याशी कंपनी से सर्वे करवाया था। सर्वे के बाद आईडी में खामियां मिली थी। इसको लेकर करीब डेढ़ साल तक नगर परिषद ने कैंप लगाकर प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने का अभियान चलाया। यूएलबी अब मालिकों से सत्यापित करवा रहा है कि उनकी प्रॉपर्टी में जा आंकड़ा दिया गया है वह ठीक है। औद्योगिक, कॉर्मिशियल, रिहायशी और यहां तक कि खाली प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी को भी सत्यापित किया जा रहा है।
को
प्रॉपर्टी मालिक को खुद अपनी प्रॉपर्टी आईडी को सत्यापित करना है। ऑनलाइन ही पोर्टल पर जाकर मालिक खुद सत्यापित कर सकता है। सत्यापित करने पर उसे छूट का लाभ मिलेगा। जिले में नगर परिषद फतेहाबाद में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें