फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा, पार्टी के लिए प्रचार करूंगा : अशोक तंवर

विज्ञापन
नुक्कड़ जनसभा में मौजूद पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक तंवर
विज्ञापन
फतेहाबाद/रतिया। आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वह खुद अगला लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी द्वारा लगाई गई जिम्मेदारी के तहत प्रदेशभर में लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार चंद दिनों की मेहमान है। इसलिए मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रमों के नाम पर विदाई पार्टी ले रहे हैं।विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह इस पर विचार करेंगे। पार्टी द्वारा बताई गई विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। डॉ. अशोक तंवर ने यह बात शनिवार को फतेहाबाद जिले के एकदिवसीय दौरे के दौरान रतिया में पत्रकारों से बातचीत में कही।वहीं, रतिया के वार्ड नंबर आठ की आंबेडकर लाइब्रेरी में हुई जनसभा में तंवर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में गरीब वर्ग काफी परेशान हैं। क्योंकि बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाते हैं और दोपहर होते-होते वह कार्ड पोर्टल से उड़ जाते हैं। बीपीएल राशन कार्ड बनने के बाद जब आवेदक राशन डिपो पर राशन लेने जाता है, तो वहां पता चलता है कि उसका राशन कार्ड तो कट चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों को पोर्टल पर पूरी तरह से उलझाकर रखा हुआ है और गरीब लोगों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। डॉ. तंवर ने कहा कि आज प्रदेश के लोगों की नजरों से बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार पूरी तरह से उतर चुकी है।
हाशिये पर जा चुकी है कांग्रेस

तंवर ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अब हाशिये पर चली गई है। कांग्रेस पार्टी आपसी लड़ाई में उलझी हुई है। हर रोज पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे गुट के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता समझ गई है कि भाजपा का विकल्प अब आम आदमी पार्टी ही है। इस मौके पर रतिया बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरपाल ग्रोहा, जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सुरेंद्र जांगड़ा, रणजीत सिंह, हरविंदर औजला, केवल सिंह डोडा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें