फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के दोस्त पर छह माह तक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव में महिला के साथ उसके पति के दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी छह माह से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति का दोस्त जो कि उसी गांव में रहता है उसका घर पर आना जाना है। आरोपी के साथ प्लाट के सौदे को लेकर बातचीत चल रही थी। आरोप है कि 26 अप्रैल को आरोपी घर पर दस्तावेज दिखाने के बहाने आया और उसने जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर लगातार 6 माह तक दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसने आरोपी के बारे में अपने परिवार को बताया। जांच अधिकारी एएसआई शिखा ने बताया कि महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें