रतिया। पुरानी रंजिश में युवकों ने दुकान पर बैठे पति-पत्नी व उनके एक सहयोगी पर कापा, गंडासी व कस्सी के हमले से घायल कर दिया। तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 17 निवासी जगमोहन ने बताया कि रतिया के वार्ड नं. 1 श्मशान घाट वाली गली में उसकी जग्गी किराना स्टोर के नाम से दुकान है। कुछ दिन पहले वार्ड के हीरालाल से झगड़ा हुआ था, जिसका पंचायत में समझौता हो गया था। रविवार को वह अपनी पत्नी रूपा के साथ दुकान पर बैठा था तभी हीरालाल अपने साथियों शेरु, काला, सीपी, राहुल, कालू के साथ कापा, गंडासी व कस्सी लेकर दुकान में घुस आया और हम पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर उसके ताऊ का लड़का सतपाल सिंह बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों क इकट्ठा हो जाने पर हीरालाल उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। लोगों ने उन्हें नागरिक हॉस्पिटल पहुंचाया यहां से जगमोहन और सतपाल सिंह को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।