फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में किसानों-मजदूरों का धरना व भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर संयुक्त किसान समन्वय समिति के आह्वान पर विभिन्न संगठनों द्वारा लघु सचिवालय पर दिया जा रहा धरना वीरवार को भी जारी रहा। 11 किसान मजदूर किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में किसान सभा के जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल, मुंशीराम, अनूप, महेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, बीरबल सहनाल, राजाराम, प्यारा राम, वीर सिंह व संदीप महिया शामिल रहे। इस दौरान रामस्वरूप ढाणी गोपाल ने कहा कि यह धरना और भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक केंद्र सरकार तीनों कानूनों को वापस नहीं ले लेती। अगर सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती तो यह आंदोलन गांव गांव में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें