फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से होटल मालिक की मौत

विज्ञापन
प्रवीन का फाइल फोटो। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार रोड पर स्थित नए बस स्टैंड के सामने ब्रेकर पर शुक्रवार देर रात को तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक पर सवार होटल मालिक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से होटल चालक की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने के मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव मंगाली निवासी विष्णु ने बताया कि उसके चाचा का लड़का प्रवीन बचपन से ही अपनी ननिहाल गांव भोड़िया खेड़ा में रहता था। प्रवीन की फतेहाबाद के एक होटल में हिस्सेदारी थी। शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे प्रवीन अपने बाइक पर गांव धांगड़ में अपनी मौसी के घर जा रहा था। नए बस स्टैंड के पास बने ब्रेकर पर सामने से तेज गति से आ रही कार ब्रेकर पर असंतुलित हो गई और प्रवीन के बाइक को टक्कर मार दी। इससे प्रवीन बाइक से मुंह के बल सड़क पर आ गिरा। कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। इसी दौरान वह भी प्रवीन के पीछे बाइक पर आ रहा था और राहगीरों की मदद से उसने प्रवीन को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें