फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक नहर से करता था पानी चोरी

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में पानी चोरी मामले में कार्रवाई करती हुई सीएम फ्लाइंग टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल के टॉप फैमिली होटल पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर छापा मारा। जांच के दौरान होटल संचालक नहर से दो पाइपें लगाकर पानी चोरी करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद के बीघड़ रोड निवासी मनीष बड़ोपल नहर के पास स्थित अपने होटल के लिए पाइप लगाकर नहर से पानी चोरी कर रहा है। सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह, एएसआई सुशील कुमार, सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश कुमार की टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा तो पाया कि बड़ोपल नहर से होटल टॉप फैमिली में लोहे की दो पाइपें डालकर नहर से पानी चोरी किया जा रहा था। सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश कुमार ने पानी चोरी के आरोप में उक्त होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को शिकायत दी है।
लंबे समय से एक इंच की दो पाइपें लगाकर की जा रही थी चोरी
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारियों के मुताबिक नहर में एक-एक इंच की दो पाइपें लगाकर पानी चोरी किया जा रहा था। पानी का इस्तेमाल होटल के काम में लिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि पानी चोरी लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें