फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो नशा तस्करों को काबू कर हेरोइन बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। जाखल थाना पुलिस ने हेरोइन सहित एक बाइक सवार तस्कर को काबू किया है। जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एएसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लोकसभा चुनाव को लेकर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त करते हुए गांव म्योंद कलां से चुहड़पुर रोड पर रंगोई नाले पर पहुंचे तो वहां पर एक युवक साइड में अपनी बाइक खड़ी करके उस पर बैठा था।
विज्ञापन

सामने पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और अपनी बाइक स्टार्ट करने लगा। हड़बड़ाहट में बाइक स्टार्ट नहीं हुई पुलिस टीम को शक होने पर उक्त युवक की नियम अनुसार जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी उक्त को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम मंगाराम निवासी म्योंद कलां बताया। वहीं दूसरी टीम ने एएसआई सतनाम सिंह के नेतृत्व में बलरा रोड जाखल से आरोपी बलकार सिंह निवासी चूहड़पुर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 2.10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जाखल में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर हेरोइन तस्करों को हेरोइन सप्लाई करने वाले मेन सप्लायर धर्मेंद्र सिंह निवासी चूहड़पुर को भी काबू किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें