फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले स्कूल में लगाए गंदगी के ढेर, विद्यार्थियों को दुर्गंध से लगी उल्टियां

Mon, 21 Aug 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गंव दिगोह के राजकीय उच्च विद्यालय के बाहर डाली गई गंदगी।
विज्ञापन
भूना। गांव दिगोह में राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्य गेट के सामने व हाई स्कूल के खेल मैदान में जोहड़ की गाद के ढेर लगा दिए गए हैं। इस कारण दोनों ही स्कूलों के अध्यापकों व विद्यार्थियों का बदबू के चलते सांस लेना दूभर हो गया है। कई विद्यार्थियों को उल्टियां लग गई। हालांकि प्राइमरी व हाई स्कूल के मुखिया ने स्कूल में जोहड़ की गंदगी न डालने के लिए सरपंच से आग्रह भी किया था। मगर इसके बावजूद गंदगी के ढेर स्कूल की जगह में ही लगा दिए गए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के अभिभावकों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध भी किया। परंतु सरपंच पक्ष के लोगों ने स्कूल के पास गंदगी डालने का कार्य बंद नहीं किया। ग्रामीणों ने पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली से मिलकर सरपंच को पद से बर्खास्त करने की मांग की।
ग्रामीण गुरदीप सिंह, अवतार, बलजीत, दर्शन सिंह, सोनू, निक्की सिंह, रोहताश, रिंकू, राजू व परमजीत आदि ने कहा कि स्कूल में गंदगी के ढेर से लेकर जोहड़ की खुदाई तक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डालकर स्कूल की बदहाली करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को दोनों ही स्कूलों की छुट्टी होने के बाद से जोहड़ से गंदगी को निकाल कर प्राइमरी स्कूल के आगे व खेल मैदान में डाल दिया गया। कुछ दिनों पहले ही लाखों रुपये की मिट्टी डालकर खिलाड़ियों के लिए सुविधा की गई थी। परंतु शनिवार, रविवार व सोमवार को लगातार जेसीबी मशीन व डंपरों की मदद से दोनों ही स्कूलों के आसपास गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगा दिए। एरिया दूषित वातावरण में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


-

गुहार भी लगाई थी : अग्रवाल
हमने पंचायत से स्कूल की जगह पर गंदगी न डालने के लिए गुहार लगाई थी। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार के आदेश है कि पंचायत या स्कूल की खाली जगह पर गंदगी डाल दें। हम पंचायत का विरोध भी नहीं कर सके। शनिवार को छुट्टी के बाद खेल मैदान व प्राइमरी स्कूल के साथ गंदगी डालना उचित नहीं है।
राकेश अग्रवाल, मुख्य अध्यापक, राजकीय हाई स्कूल, दिगाेह


यह पंचायत को देखना चाहिए था : प्राइमरी हेड
स्कूल के सामने गंदगी के ढेर लगने से बच्चों को दुर्गंध के कारण परेशानी हो रही है। कई बच्चों को उल्टियां भी आई। मगर किसी भी बच्चे को स्कूल गेट से बाहर नहीं जाने दिया। स्कूल को डंपिंग प्वांइट बना दिया है, ऐसा नहीं होना चाहिए था।

संजय कुमार, मुख्य शिक्षक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, दिगोह


पंचायती राज एक्सईएन के अधीन हो रहा काम, फिर भी करेंगे कार्रवाई : बीडीपीओ
दिगोह स्कूल में जोहड़ की गंदगी डालने का मामला संज्ञान में नहीं है। जोहड़ की खुदाई पंचायती राज एक्सईएन के द्वारा टेंडर के माध्यम से करवाई जा रही है। स्कूल में गंदगी के ढेर लगाने पर ग्राम सचिव से रिपोर्ट मांगी है। संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

राज सिंह, बीडीपीओ, भूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें