जुलाना विधायक अमरजीत व राजेंद्र लितानी पहुंचे निशान सिंह को मनाने
- फोटो : संवाद
जजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे निशान सिंह को मनाने के लिए जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा और खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी सोमवार दोपहर को उनके गांव मामुपुर पहुंचे। दोनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का संदेश निशान सिंह को दिया।
करीब एक घंटे तक इन नेताओं के बीच बातचीत हुई। इस दौरान अमरजीत ढांडा और राजेंद्र लितानी ने दोपहर का खाना भी निशान सिंह के साथ ही खाया।