फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रनर अप शील्ड समेत हरियाणा को मिले सात अवाॅर्ड

Mon, 26 Feb 2024 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तरीय कब बुलबुल उत्सव व गोल्डन अवॉर्ड रैली में भाग लेते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। भारत स्काउट एंड गाइड संस्था की ओर से राष्ट्रीय नेशनल यूथ काम्पलेक्स सेंटर गदपुरी, पलवल में राष्ट्र स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव और गोल्डन अवॉर्ड रैली आयोजित की गई। इसमें हरियाणा को सात अवाॅर्ड मिले। रनर अप की शील्ड भी मिली। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद दहिया, बीईओ महेंद्र सिंह श्योराण, विद्यालय के मुखिया और अध्यापकों ने वहां से लौटे जिले के दल का स्वागत किया।
विज्ञापन

कब मास्टर महाबीर प्रसाद ने प्रदेश के दल का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के कब-बुलबुल उत्सव और गोल्डन एरो अवार्ड रैली में देश के 21 राज्यों के 322 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रदेश का यह दल 51 सदस्यों का था। बताया कि राज्य की टीम में 12 बुलबुल और उनके टीम लीडर भिवानी से, करनाल की छह बुलबुल और उनके टीम लीडर, नरवाना के छह कब और टीम लीडर, फतेहाबाद के 18 कब और उनके टीम लीडर शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि पांच से 10 वर्ष तक के बच्चे कब और बुलबुल कहलाते हैं। भारत स्काउट एंड गाइड संस्था हर वर्ष 22 फरवरी को चिंतन दिवस के रूप में मनाती है। इस दिन सभी मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर का उत्सव गदपुरी पलवल में आयोजित किया जाता है। इसमें भारत स्काउट एंड गाइड के चीफ कमिश्नर की ओर से उन्हें राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार गोल्डन एरो अवार्ड प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

महाबीर ने बताया कि इस दौरान कब-बुलबुल ग्रीटिंग, तारा स्टोरी, प्ले एक्टिंग, जंगल डांस, समूह गान, समूह नृत्य, प्रदर्शनी, फूड प्लाजा आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राज्यों को अवाॅर्ड दिए गए। समापन समारोह में भारत स्काउट एवं गाइड्स के नेशनल चीफ कमिश्नर डॉ. केके खंडेलवाल ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और शील्ड प्रदान की। निदेशक राजकुमार कौशिक ने संचालन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें