मतगणना केंद्र पर जजपा नेता अजय संधु के साथ बैठी उम्मीदवार मंजू बाजीगर।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। रतिया विधानसभा सीट से भले ही बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच नजदीकी मुकाबले की चर्चा हो रही हो लेकिन इस चुनाव में जजपा के प्रदर्शन को कमतर नहीं आंका जा सकता। बीजेपी की ओर से संगठन के बड़े नाम लक्ष्मण नापा एवं कांग्रेस की ओर से दिग्गज जरनैल सिंह को उतारा गया था जबकि जननायक जनता पार्टी ने महज 25 साल की युवा मंजू बाजीगर पर विश्वास जताया। मंजू बाजीगर बेशक जीत लायक आंकड़े नहीं जुटा सकी लेकिन पहले ही चुनाव में 29,909 वोट लेकर उन्होंने राजनीतिक विश्लेषकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। मंजू बाजीगर पहले कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज थी, चुनावों से ऐन पहले जजपा के युवा नेता विकास मेहता व अजय संधु मंजू बाजीगर को जजपा में शामिल करने में कामयाब रहे।