फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छुट्टी के दिन 231 लाभार्थियों को बांटे गए हैप्पी कार्ड

Mon, 08 Jul 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नये बस स्टैंड में ​हैप्पी कार्ड लेने आए लाभा​र्थियों का कार्ड वितरित करते कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने जरूरतमंद परिवारों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा करवाने के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की है। योजना के तहत सालाना हैप्पी कार्ड धारक एक हजार किमी की यात्रा करेंगे। सरकार ने इस योजना के तहत जिले के सवा लाख लोगों के कार्ड बनाकर टोहाना व फतेहाबाद बनाकर भेज दिए। अब तक विभाग की तरफ से 31 हजार कार्ड बांटे गए हैं। यही कारण है कि अब अवकाश के दिन भी कार्ड बांटे जा रहे हैं, इसकी शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 231 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड बांटे गये हैं। शनिवार व रविवार को भी कार्ड धारक अपने कार्ड लेकर जा सकते हैं। जिसके पास मैसेज आया है केवल वही आएं ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़ा। अभी भी 94 हजार लोगों को कार्ड और मिलने हैं। वहीं लोग अब नए लोग भी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे। ऐसे में इनकी संख्या बढ़ सकती है। फतेहाबाद के नए बस स्टैंड में कार्ड बांटने के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। यहां पर लोगों को कार्ड दिए जा रहे हैं।

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के ये मिल रहे लाभ
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत अंत्योदय परिवारों को फ्री परिवहन की सुविधा मिलेगी। इस योजना का लाभ केवल ऐसे परिवारों को ही मिलेगा जिन परिवारों की बचत होने से अंत्योदय परिवारों की आर्थिक रूप में 3 से ज्यादा सदस्य हैं और उनकी पारिवारिक सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है। योजना के तहत अंत्योदय परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर साल 1000 किलोमीटर की फ्री यात्रा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्ड के लिए कर्मचारी कर रहे लाभार्थियों को फोन
जिले में जिन हैप्पी कार्ड लाभार्थियों के कार्ड बन रोडवेज विभाग के पास पहुंच गये हैं। उन लाभार्थियों को कर्मचारी फोन कर बुला रहे हैं। जिससे जल्द से जल्द कार्ड वितरण का कार्य पूरा हो सके। रविवार को कर्मचारियों के द्वारा 500 से अधिक लाभार्थियों को फोन किया गया।


रविवार को लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड बांटे गए हैं। पहले सिर्फ कार्य दिवस के दिन ही कार्ड वितरित किये जाते थे। जिसके पास मैसेज आए वहीं लोग कार्ड लेने के लिए आएं ताकि किसी को परेशानी न हो। - अजय दलाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें