फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकारी स्कूल शिक्षिका के साथ छेड़छाड़, रोका तो सिर में मारी लोहे की पाइप

Thu, 05 Sep 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में घुसकर एक युवक ने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ की और जब उसने विरोध किया तो सिर में लोहे की पाइप मार दी। शिक्षिका को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया और यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले में सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल शिक्षिका ने बताया कि मंगलवार दोपहर को एक बजे स्कूल में मौजूद थी। इस दौरान गांव का व्यक्ति आया और उससे अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोपी ने हाथ में पकड़े हाजिरी रजिस्टर को खींच लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने लोहे की पाइप सिर में मार दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
वहीं शोर सुनकर मुख्य शिक्षिका कार्यालय से बाहर आई और उपचार के लिए सीएचसी में दाखिल करवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले में शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें