फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब समझ कीटनाशक गटका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव घोटडू के एक खेत के कमरे में अंधेरा होने के कारण शराब की जगह एक युवक कीटनाशक गटक गया। इससे युवक की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई नत्थूराम ने बताया कि उसका छोटा भाई 32 वर्षीय राजू शराब का आदी था। 9 अगस्त की रात को खेत के कमरे पर गया हुआ था। जहां पर शराब की बोतल के नजदीक कीटनाशक रखी हुई थी। कमरे में अंधेरा होने के कारण गलती से राजू शराब की जगह कीटनाशक पी गया। जब कीटनाशक से उसकी हालत बिगड़ी तो उसने शोर मचाया। बाद में उसको हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। मगर वीरवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना अध्यक्ष कपिल सिहाग ने बताया कि मृतक के बड़े भाई तथा अन्य परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें