टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित कल्पना चावला पार्क में बने बाथरूम व म्यूजिकल फव्वारे के एंप्लीफायर का सामान चोर चुराकर ले गया जिसके बाद नहरी विभाग के एसडीओ ने लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ ने बताया कि एचकेआरएन के कर्मी सुरेंद्र, निकू, जयबीर व साजन ने कहा कि पार्क में बने बाथरूम ब्लॉक हो गए है तथा वाॅशवेशन का सामान चोरी है। उसने बताया कि कर्मियों के अनुसार अज्ञात आरोपी म्यूजिकल फव्वारे के एंप्लीफायर का सामान चुराकर ले गया है। एसडीओ के अनुसार कर्मियों की रिपोर्ट के बाद वे विभाग के जेई के साथ पार्क में जांच के लिए गए, जहां सामान चोरी मिला तो शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद