फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गीता कॉलोनी में मकान से सोने के जेवर व आस्ट्रेलियन डॉलर चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के डांगरा रोड स्थित गीता कॉलोनी में एक मकान से चोर सोने के जेवर व ऑस्ट्रेलियन डॉलर चुराकर ले गए। पीड़ित ने शिकायत शहर पुलिस को दे दी है, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गीता कॉलोनी निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि उसके दो लड़के विदेश में रहते हैं तथा 11 जुलाई से टोहाना आए हुए हैं। घर पर दोनों पति-पत्नी रहते हैं। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा है था वह 16 व 17 जुलाई को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल था। ठीक होने के बाद वह गांव ललौदा चला गया और वहां रहने लगा इस दौरान उसके घर पर कोई नहीं था। सुबह पड़ोसन छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई तो उसने देखा कि उनके मकान के ऊपर के गेट का ताला टूटा हुआ था। जब वह घर आया तो देखा उसके मकान से साढ़े चार तोले का गले का हार, 4 सोने की अंगूठी, 4 सोने की विदेशी चुडी, एक चुड़ी 2 तोले सोने की, सवा तोले का झुमका, 2 सेट कान के टॉप्स, डेढ़ तोले का सोने का कडा, लगभग 600 ऑस्ट्रेलियन डॉलर व 2 नोज पीन चोरी मिली। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट
मकान मालिक अमरीक सिंह के बयान पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-शादीराम, शहर थाना प्रभारी टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें