भट्टू कलां। गांव मेहूवाला में चोरों ने घर में घुसकर सोने के आभूषण व 20 हजार रुपये नकदी चुरा ली। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में मेहूवाला निवासी सज्जन ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने घर के कमरे की कुंडी लगाकर घर के आंगन में सो रहे थे। शनिवार सुबह उठते ही देखा तो पाया कि घर के कमरे का कुंडी खुली पड़ी थी और उसमें रखी अलमारी व अटैची के ताले टूटे पड़े थे। जब अलमारी के अंदर रखा सामान देखा तो उसमें रखी 3 सोने की अंगूठी, 2 सोने की चेन, 1 जोड़ी सोने की बाली व 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद