टोहाना। गांव कमालवाला निवासी एक व्यक्ति ने कैथल के पांच युवकों पर सस्ता सोना दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कमालवाला निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि कैथल निवासी संदीप, जितेंद्र, राकेश, राजकुमार और आशु ने उसे सस्ता सोना दिलाने की बात कही। बलवंत ने बताया कि वह उनकी बातों में आ गया तथा 11 लाख रुपये दे दिए जब उसने सोने की मांग की तो आरोपी न उसे मना कर दिया जिसके बाद उसने मामले की सूचना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।