फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: इनेलो की रैली में दिखेगी विपक्षी एकता की झलक, शामिल होंगे पवार और नीतीश समेत कई दिग्गज

Fri, 23 Sep 2022 01:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह एजेंसी/संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली/फतेहाबाद

सार

हरियाणा के फतेहाबाद में चौधरी देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को रैली आयोजित होगी। पंजाब से अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार और शरद पवार(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर होनेवाली इनेलो की रैली में विपक्षी एकता की झलक दिखाई देगी। 25 सितंबर को इस रैली में एनसीपी के शरद पवार, जदयू नेता नीतीश कुमार, शिवसेना के उद्धव ठाकरे और डीएमके की कनिमोझी समेत कई विपक्षी क्षेत्रीय दिग्गज हिस्सा लेंगे। पंजाब से अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल भी सड़क मार्ग से आ सकते हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार फ्लाइट से सिरसा एयरपोर्ट स्टेशन आएंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से फतेहाबाद आएंगे। 

विज्ञापन

 
जदयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने वीरवार को बताया कि राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, सीपीआईएम के सीताराम येचुरी और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने भी रैली में शामिल होने की सहमति दी है।
 
इतने सारे क्षेत्रीय क्षत्रपों के एक साथ आने को विपक्षी एकजुटता के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इसे आगे बढ़ाने के लिए रैली के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और बिहार के मख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोनिया गांधी से भी मुलाकात की संभावना है। त्यागी ने कहा कि यह बैठक ऐतिहासिक होगी जो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाली ताकतों के एकीकरण को चिह्नित करेगी।  
विज्ञापन


अपने-अपने राज्यों के दिग्गज नेताओं की एक मंच पर मौजूदगी से गैर भाजपा ताकतों की एकजुटता के प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा। भाजपा नेतृत्व के साथ बीरेंद्र सिंह के संबंधों में पिछले कुछ समय से खटास आई है। हालांकि उनके बेटे बृजेंद्र सिंह हिसार से पार्टी सांसद हैं।

तैयारियों में जुटी इनेलो
फतेहाबाद में रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। इनेलो ने रैली में 70 हजार लोगों को जुटाने का दावा किया है। इसके लिए टेंट लगाए जा रहे हैं। जगह-जगह होर्डिंग भी लगाए जा रहे हैं। फतेहाबाद में भीड़ जुटाकर ताकत दिखाने के लिए सघन जनसंपर्क  किया जा रहा है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन सिंह चौटाला भी इस काम में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें