फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रदेश में चौथे नंबर पर रहा जिला, 87.3 फीसदी विद्यार्थी पास

विज्ञापन
ढिंगसरा के शांति निकेतन स्कूल की छात्राएं परिणाम जारी होने के बाद खुशी जाहिर करतीं हुई।
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। घोषित परीक्षा परिणाम में जिले का प्रदेश में चौथा स्थान रहा है। जिले के 87.03 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में 2.66 फीसदी कम छात्र पास हुए। जिले में 9674 छात्रों ने परीक्षा दी थी इसमें से 8419 छात्र पास हुए हैं और 1255 छात्र फेल हुए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने जिले के टॉप थ्री छात्रों की सूची जारी की है। इसमें पांच छात्र शामिल हैं जिसमें पहले स्थान पर सरकारी स्कूल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाढ़ौडी के छात्र सोवित और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र नरेंद्र कुमार रहा है। दोनों ने 486 अंक हासिल किए हैं। मॉडल डीएन सरस्वती स्कूल समैन के छात्र अजय ने दूसरा स्थान, मॉडल केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना की छात्रा शिल्पा रानी ने दूसरा और केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल डांगरा के छात्र आदेश ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
जिले में प्रथम रहा सरकारी स्कूल का छात्र सोवित बनना चाहता है सीए
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाढ़ोडी का छात्र सोवित जिले में प्रथम स्थान पर रहा है। सोवित ने कॉमर्स संकाय में 486 अंक प्राप्त किए है। सोवित का कहना है कि उसके पिता खेती-बाड़ी करते हैं। बहन सविना बीए की पढ़ाई कर रही है। सोवित ने उपलब्धि का श्रेय स्कूल के शिक्षक जसवंत सिंह, कैलाश और प्रवीन को दिया है। सोवित का कहना है कि सरकारी स्कूल में सभी सुविधाएं हैं और शिक्षकों की मदद से उसने ये मुकाम हासिल किया है। स्कूल के बाद वह घर पर चार घंटे पढ़ाई करता था, वह सीए बनना चाहता है।
विज्ञापन

पिता निजी स्कूल में शिक्षक, बेटे ने सरकारी स्कूल में पढ़कर पाया जिले में प्रथम स्थान
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखुपुर दड़ौली के छात्र नरेंद्र कुमार ने 486 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। नरेंद्र ने विज्ञान संकाय में ये उपलब्धि हासिल की है। नरेंद्र ने बताया कि उसके पिता मुकेश कुमार निजी स्कूल में शिक्षक हैं। सरकारी स्कूल में सुविधाएं होने के चलते उसने विज्ञान संकाय लेकर यहां पर दाखिला लिया। स्कूल के बाद उसने घर पर पढ़ाई की। जिसमें स्कूल स्टाफ और परिजनों का सहयोग रहा। उसने जेईई मेन की परीक्षा भी पास कर ली है और अब जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा है।
बिना कोचिंग पढ़ाई कर जिले में हासिल किया दूसरा स्थान, सीए बनना चाहता है अजय
गांव समैन के मॉडल डीएन सरस्वती स्कूल के छात्र अजय ने 484 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। अजय के पास कॉमर्स संकाय था। अजय का कहना है कि उसने अलग से कोई कोचिंग नहीं ली है। स्कूल के बाद उसने रूटीन में आकर घर पर पढ़ाई की। पढ़ाई को लेकर किसी का दबाव नहीं रहा है। पिता उसके खेतीबाड़ी करते हैं। इस उपलब्धि में स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा है। उसके जीवन का लक्ष्य सीए बनना है।
मोबाइल से रही दूर, रोजाना सुबह शाम की पढ़ाई, इंजीनियर बनना चाहती है शिल्पा
टोहाना के हनुमान नगर निवासी और मॉडल केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शिल्पा रानी ने 484 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। नॉन मेडिकल की छात्रा शिल्पा इंजीनियर बनना चाहती है। शिल्पा का कहना है कि उसने सुबह पांच बजे उठकर पढ़ाई की और इसके बाद शाम को 4 से 8 बजे तक रोजाना पढ़ाई की। पिता महीपाल व्यवसायी है। शिल्पा का कहना है कि उसने मोबाइल का प्रयोग किया। घर पर साधारण फोन है, वह मोबाइल से दूर रही है।
डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहता जिले में तीसरे स्थान पर रहा आदेश
गांव डांगरा के केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आदेश ने 483 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। आदेश ने मेडिकल संकाय में ये उपलब्धि हासिल की है। आदेश का कहना है कि उसने स्कूल से आकर घर पर आकर चार से पांच घंटे पढ़ाई की। वह डॉक्टर बनना चाहता है और उसने नीट की परीक्षा दे दी है, जिसका अभी तक परिणाम नहीं आया है। आदेश का कहना है कि उसके पिता की मेडिकल की दुकान थी और मां गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें