फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गाजियाबाद की एजेंसी शहर में बांटेगी प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 38 रुपये प्रति यूनिट होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद शहर में गृहकर के बिल निजी एजेंसी से बंटवाने जा रही है। एजेंसी डोर-टू-डोर मोबाइल एप के जरिये बिल बांटेगी। नगर परिषद ने गाजियाबाद की ईएमसी एजेंसी को बिल बांटने का ठेका दिया है। प्रति यूनिट नगर परिषद एजेंसी को 38 रुपये भुगतान करेगी।
विज्ञापन

शहर में करीब 29 हजार प्रॉपर्टी है जिनसे गृहकर वसूला जाता है। समय पर बिल न बांटे जाने के कारण नगर परिषद रिकवरी नहीं कर पा रहा है। करीब 28 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। सबसे ज्यादा बकाया सरकारी कार्यालयों में है। रिकवरी को लेकर नगर परिषद निजी एजेंसी को बिल बांटने का काम दे रहा है। एजेंसी वित्त वर्ष 2022-23 के डोर-टू-डोर बिल बांटेंगे और इसका रिकॉर्ड नगर परिषद में दर्ज करवाएंगे।
तीन-तीन वार्डों में बिल बांटकर आपत्तियां लेने की तैयारी
एजेंसी नगर परिषद के तीन-तीन वार्डों में बिल बांटेगी। इसके बाद इन वार्डों में नगर परिषद कैंप लगाकर प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित आपत्तियां लेगी। अगर किसी को प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित आपत्ति है तो वह कैंप में उसे ठीक करवा सकेगा। इसके अलावा इस कैंप में गृहकर भी जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

नए वार्डों में सर्वे के लिए लगेगा टेंडर
नगर परिषद में शामिल हुई नई कॉलोनियों में प्रॉपर्टी आईडी के सर्वे को लेकर टेंडर लगाया जाएगा। एजेंसी हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श नगर में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सर्वे करेगी। सर्वे के बाद आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद इन कॉलोनियों के प्रॉपर्टी मालिकों को आईडी जारी होगी। अभी फिलहाल ये कॉलोनियां अवैध हैं और रजिस्ट्री भी बंद हो चुकी हैं।
कोट
गृहकर की रिकवरी के लिए नगर परिषद निजी एजेंसी से मोबाइल एप के जरिये बिल बंटवाने जा रही है। अगर किसी को बिल और प्रॉपर्टी आई डी से संबंधित कोई आपत्ति होगी तो वह कैंप में उसे ठीक करवा सकेगा। इसको लेकर स्पेशल कैंप भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें