भट्टू कलां। गांव कुकड़ावाली में एक गैस एजेंसी के चालक पर साढ़े 12 हजार रुपये व कुछ गैस सिलिंडर लेकर गायब होने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी शिकायत में गैस एजेंसी संचालक सुरेंद्र ने बताया कि वह गांव कुकड़ावाली में इंडेन गैस एजेंसी पर बतौर संचालक है। उनकी गैस एजेंसी पर गैस सप्लाई के लिए सुरेश कुमार निवासी बड़ोपल को बतौर ड्राइवर लगाया हुआ था। सुरेश 12,500 रुपये नकद व 15- 20 सिलिंडर तथा कुछ उधार के रुपये लेकर गायब है। पुलिस को शिकायत देने के बावजूद भी उक्त आरोपी पुलिस में हाजिर नहीं हो रहा है। शिकायत कर्ता सुरेंद्र के अनुसार वे मामले को भाईचारे से निपटाना चाहते हैं, लेकिन आरोपी हाजिर नहीं हो रहा है। वहीं थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले को जल्द ही निपटा दिया जाएगा।