फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिना सूचना शहर से नहीं उठा कचरा, 30 टन हुआ एकत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने बुधवार को सार्वजनिक सूचना जारी किए बिना ही एक दिन के लिए डोर-टू-डोर कचरा उठान बंद करवा दिया। घरों से कचरा उठान करने वाली एजेंसी की गाड़ियां वार्डों में नहीं पहुंचीं। दिनभर लोग कचरा उठान के लिए आने वाली गाड़ी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शहर में घरों से करीब 30 टन कचरा का उठान नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना है कि लगातार सफाई कार्य के चलते बुधवार को एक दिन के लिए छुट्टी दी गई थी। बता दें कि शहर में निजी एजेंसी डोर-टू-डोर कचरा उठान करती है। एजेंसी के कर्मचारी घर-घर से कचरा लेकर डंपिंग साइट पर पहुंचाते हैं। रविवार को छोड़कर अन्य दिन एजेंसी की गाड़ियों को डोर-टू-डोर कचरे का उठान करना होता है। शहर में करीब 25 हजार घर हैं।
विज्ञापन


कोट

डोर-टू-डोर टीम लगातार काम कर रही थी। इसी के चलते बुधवार को छुट्टी दी गई है। ये बात सही है कि इस संबंध में सूचना जारी नहीं की गई है।

- मुकेश शर्मा, सीएसआई, नगर परिषद

कोट

नगर परिषद द्वारा ही आधे दिन की छुट्टी दी गई थी। इसी के चलते डोर-टू-डोर कचरा उठान नहीं किया गया है।

-दिनेश कुमार, सुपरवाइजर, डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें