फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कचरा उठान टेंडर रद्द, पांच साल का होगा नया ठेका, नगर परिषद को देना होगा हर गली-घर से कचरा उठान का हिसाब

Tue, 30 Jul 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कचरा निस्तारण केंद्र, फतेहाबाद।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा शहर में डोर टू डोर कचरा उठान को लेकर लगाया टेंडर रद्द कर दिया गया है। टेंडर को खोलने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले नगर निकाय ने नई आरएफपी यानि रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल गाइडलाइन जारी कर दी है। इसी मुताबिक नगर परिषद को नया प्रस्ताव बनाना होगा और मंजूरी मिलने पर टेंडर लगाना होगा।
विज्ञापन

नई गाइडलाइन के मुताबिक डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका एक नहीं बल्कि पांच साल के लिए होगा। लेकिन नगर परिषद को जो प्रस्ताव बनाना होगा कि उसमें शहर के प्रत्येक वार्ड, उसमें गली, घर, कचरे की मात्रा, कॉर्मशियल, रिहायश एरिया की रिपोर्ट देनी होगी। फिलहाल स्थिति ये है कि शहर से रोजाना 30 से 35 टन कचरा निकल रहा है।
नगर परिषद ने कचरा निस्तारण के लिए डिंग पावरमैन एजेंसी को ठेका दिया हुआ है। ये ठेका 5 मई को खत्म हो गया था। जिसे पहले दो माह और फिर एक माह के लिए बढ़ाया गया। अब 5 अगस्त को ठेका खत्म होना है। अगर अनुमति नहीं मिलती है ठेका बढ़ाने की समस्या फिर से खड़ी हो सकती है। वजह ये है कि नगर परिषद के खुद के पास संसाधन नहीं है। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय स्तर से तीन माह के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान नई गाइडलाइन के मुताबिक प्रस्ताव बनाकर मंजूरी ली जाएगी और टेंडर लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

1685 रुपये प्रति टन से एजेंसी कर रही है उठान
नगर परिषद ने वर्ष 2023 में पहली बार डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका दिया था। एजेंसी 1685 रुपये प्रति टन के हिसाब से कचरे का उठान कर रही है। शहर के 27 वार्डों के अलावा डंपिंग प्वाइंट, अस्पतालों से भी एजेंसी ही कचरे का उठान कर रही है। इसके अलावा ही एजेंसी के जिम्मे गीला-सूखा कचरे को अलग-अलग करके निस्तारण करने की जिम्मेदारी है। नगर परिषद के बीघड़ रोड पर बने मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर एजेंसी ने ही निस्तारण के लिए प्लांट लगाया हुआ है।
2 करोड़ 93 लाख का लगाया था टेंडर
नगर परिषद ने शहर में कचरा उठान को लेकर फिलहाल जो टेंडर लगाया था उसकी अनुमानित लागत 2 करोड़ 93 लाख रखी गई थी। जबकि वर्ष 2023 में जो ठेका दिया गया था वह 2 करोड़ 27 लाख रुपये का था।
शहर में ये है कचरे की स्थिति
कुल वार्ड - 27
आबादी - 92 हजार
सफाईकर्मी स्थायी - 32
पालिका रोल पर कर्मचारी - 119
रोजाना शहर से निकल रहा कचरा - 30 से 35 टन
कचरा डंपिंग प्वाइंट - 13
बुलडोजर और ट्रैक्टर खरीदे, नहीं मिले चालक
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले नगर परिषद सफाई व्यवस्था को लेकर बुलडोजर और ट्रैक्टर खरीद चुका है। नगर परिषद को बुलडोजर को ऑपरेटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए चालक नहीं मिले हैं। हालात ये है कि ये वाहन नगर परिषद कार्यालय में ही खड़े हैं।

नगर निकाय ने डोर टू डोर कचरा उठान टेंडर को लेकर नई आरएफपी जारी कर दी है। इसके हिसाब से प्रस्ताव भेजा जाएगा और मुख्यालय मंजूरी देगा और फिर टेंडर लगेगा। फिलहाल जो टेंडर है उसे आगे बढ़ाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

-राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें