फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, वीडियो मंगेतर के जीजा को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर निवासी एक युवती ने अपने दोस्त के कुछ साथियों पर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने केे आरोप लगाए हैं। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी वीडियो बनाकर मंगेतर के जीजा को भेज दी, जिससे उसकी बदनामी हुई है। मामले को लेकर युवती ने महिला थाना में शिकायत दी है। महिला थाना पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि वह फतेहाबाद में किराए के कमरे में रहती है और पिछले साल उसके साथ भूना निवासी आरोपी विक्की ने दुष्कर्म किया था, बाद में उनका समझौता हुआ और वह उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगी, अब फिर उसका झगड़ा हो गया। युवती का आरोप है कि 22 जुलाई को विक्की के दोस्त सुखा, रौनक, साहिल, बच्ची, मंगी आए और उसे कमरे में अकेली पाकर उसके हाथ पैर पकड़ लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची ने वीडियो बनाई और पांच सितंबर को उसकी वीडियो उसके मंगेतर के जीजा के पास भेज दी। जिससे उसकी बदनामी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोट
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती ने पहले भी मामला दर्ज करवाया था। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कविता रानी, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें