फतेहाबाद। प्रॉपर्टी को धोखे से अपने नाम करवाकर और फिर पत्नी के नाम ट्रांसफर करवा लिया गया। इस मामले में शहर पुलिस ने शक्ति नगर निवासी मनजीत कौर की शिकायत पर आरोपी बेटे बलदेव सिंह व बहू अंजू के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी व गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मनजीत कौर ने बताया कि उसके पति जगजीत सिंह के नाम पर शक्ति नगर में प्रॉपर्टी थी। उसका पति अपने दो बेटों व एक बेटी के साथ कनाडा में रहता था, जिसकी मौत 5 नवंबर 2006 को हो गई थी। प्रॉपर्टी पर उसके अलावा तीन बेटों व दो बेटियों समेत 6 लोग मालिक हैं। हालांकि आरोपी ने नगर परिषद अधिकारियों को गुमराह करके गलत बयान देकर 30 अक्तूबर 2017 को खुद को जगजीत सिंह का इकलौता वारिस बताकर प्रॉपर्टी अपने नाम ट्रांसफर करवा ली। इसके बाद 19 फरवरी 2020 को प्रॉपर्टी अंजू के नाम ट्रांसफर कर दी गई। इस प्रॉपर्टी को लेकर उसने जब नगर परिषद से आरटीआई के जरिए जानकारी ली तो पता चला। फिलहाल शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।