टोहाना। कृषि भूमि बेचने के नाम पर धोखा देकर 83 लाख 20 हजार रुपये हड़पने के मामले में शहर पुलिस ने दो व्यक्तियों पर धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सिरसा जिले के गांव संगतपुरा निवासी नरेंद्र कौर ने बताया कि उसने टोहाना में बलवंत सिंह व जसवंत सिंह से 38 कनाल 18 मरले जमीन 39 लाख एक हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से भूमि बेचने का इकरारनामा किया था। उन्होंने 83 लाख 20 हजार रुपये उन्हें दे दिए लेकिन उपरोक्त लोगों ने भूमि की रजिस्ट्री नही करवाई। जब वह तहसील कार्यालय में अपनी हाजिरी लगवाने के लिए सब रजिस्ट्रार के सम्मुख पेश हुई तो रजिस्टरी कलर्क ने बताया कि इस जमीन का एक केस पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। संवाद