टोहाना। रतिया के रहने वाले चावल व्यापारी ने ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले राजस्थान के झुंझुनू निवासी ट्रांसपोर्ट अरविंद व उसके पिता धर्मपाल पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रतिया के हमजापुर निवासी वरिंद्र कुमार ने बताया कि उसने अपनी माता बलविंद्र कौर के नाम से बीएल एंड कंपनी बनाई है और गेहूं व चावल के ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसने एफसीआई टोहाना से एफसीआई बारां का रोड ट्रांसपोर्ट का टेंडर लिया हुआ है। 29 मई को राजस्थान के बृजलालपुर जिला झुंझुनू निवासी अरविंद व धर्मपाल ने संपर्क किया तथा कहा कि आपका माल एफसीआई बारा पहुंचा देंगे तो उसने दमकोरा रोड स्थित गोदाम से 696 बैग में करीब 346 क्विंटल गेहूं को लोड करवाया और राजस्थान के लिए चले गए। उसने उसने उनके बैंक खाते में किराये 35,875 रुपये भेज दिए, लेकिन दोनों ने न तो उसका माल पहुंचाया तथा न ही कोई संपर्क किया है। इसके बाद से आरोपियों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।