फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फर्जी दस्तावेज जमा करवा नौकरी लगे एएलएम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 12 Mar 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। फर्जी दस्तावेज जमा करवाकर बिजली निगम में एएलएम की नौकरी पाने वाले कर्मचारी पर टोहाना शहर पुलिस ने निगम के एसडीओ नत्थूराम की शिकायत पर धोखाधड़ी व दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ नत्थूराम ने बताया कि हिसार के गांव मदनपुरा निवासी गुरमुख सिंह फर्जी दस्तावेज जमा करवा कर बिजली निगम में असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर भर्ती हुआ था।
जब इसकी जांच निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह द्वारा की गई तो सभी कागजात फर्जी पाए गए। जांच के बाद जिसके बाद कार्यकारी अभियंता द्वारा इस मामले में जांच के बाद निगम के एसडीओ को आदेश दिए थे कि वह एएलएम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे। एसडीओ ने इस मामले में पुलिस को शिकायत देकर एएलएम के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व दस्तावेजों से छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें