फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 14 साल के किशोर समेत डेंगू के चार नए मरीज मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे के दौरान पानी के बर्तन खाली करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू का जिले में प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को 14 साल के किशोर समेत डेंगू के चार नए केस मिले हैं। इन चार केसों में तीन मरीज फतेहाबाद शहर के हैं। जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 29 पर पहुंच गया है। मौसम में बदलाव के चलते डेंगू आशंकित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार को 42 डेंगू आशंकित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के एमसी कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय महिला, जवाहर चौक निवासी 26 वर्षीय युवक, खैरातीखेड़ा निवासी 22 वर्षीय युवती, फतेहाबाद के अंजलि कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोर डेंगू पीड़ित मिला है। इसमें तीन मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। बाढ़ के पानी का असर स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। स्कूलों में बच्चे बुखार की चपेट में आ रहे हैं। पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण कई निजी और सरकारी स्कूल प्रभावित हुए थे। कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी अभी भी है।
विज्ञापन


28 जगह मिला लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर-टू-डोर लगातार सर्वे कर रही है। मंगलवार को सर्वे के दौरान 28 जगहों पर लारवा मिला है। विभाग ने 3178 जगहों पर सर्वे किया है। इस सर्वे के दौरान 28 घरों में लारवा मिला है। विभाग ने इन्हें नोटिस जारी किया है।

ऐसे करें डेंगू से बचाव :
- सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु और पक्षियों के पानी के बर्तन एक बार अवश्य खाली करें।
- कूलर उपयोग में न आए तो सुखा कर रख दें।
- छतों पर रखी पानी की टंकियों ढक्कन लगाकर बंद कर दें।
- शरीर को ढंककर रखे और मच्छर रोधी दवा या क्रिम का उपयोग करें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह से उपचार लें।
कोट
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है। जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें