फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल के बच्चे समेत डेंगू के चार नए मरीज मिले

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लैब के बाहर रिपोर्ट का इंतजार करते हुए मरीज। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू के केस जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। 11 साल के बच्चे समेत चार नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 26 हो गई है। डेंगू की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे और युवा आ रहे हैं। अहम बात यह भी है कि 80 फीसदी केस में डेंगू पॉजिटिव मरीज की ट्रैवेल हिस्ट्री मिल रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना के वार्ड नंबर 12 निवासी 11 वर्षीय बच्चा, टोहाना के मॉडल टाउन निवासी 22 वर्षीय युवक, गांव अकांवाली निवासी 35 वर्षीय युवक और भूथनकलां निवासी 31 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है। वहीं जिले में अब स्वास्थ्य विभाग 591 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल ले चुका है। जांच में 26 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें 663046 जगहों का सर्वे कर चुकी है, यहां 2936 जगहों पर लारवा मिला है। अब तक विभाग 2859 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन

कोट
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही है। लारवा मिलने पर नष्ट किया जा रहा है। जिले में अब तक 26 डेंगू केस मिल चुके हैं।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें