फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार, चोरी के 11 पंखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खान मोहम्मद स्थित पंचायत घर व सरकारी स्कूल से सामान चोरी करने के मामले में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान गांव खान मोहम्मद निवासी राकेश, मोहन लाल, जोगेंद्र उर्फ जोनी व सुशील कुमार उर्फ संदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक 13 अप्रैल को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अमित कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया था कि गांव खान मोहम्मद के पंचायत घर से व्यक्ति 8 पंखे, लोहे की जाली, व्यायामशाला का गेट, धर्मशाला का गेट चोरी कर ले गए। इसके अलावा गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल से तीन पंखे चोरी करके ले गए हैं। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोप में राकेश, जोगेंद्र उर्फ जोनी व सुशील कुमार उर्फ संदीप को गिरफ्तार किया है। जबकि मोहन को चोरी का समान रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें