फतेहाबाद। जिले में शनिवार को तीन साल की बच्ची सहित डेंगू के चार और नए केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के अब तक 136 केस सामने आ चुके हैं। शनिवार को डेंगू पीड़ित एक मरीज को डिस्चार्ज भी किया गया है। फतेहाबाद में शनिवार को ठाकर बस्ती में तीन साल की बच्ची, अनाजमंडी में 19 साल का युवक, भूना में 24 व दौलतपुर में 23 साल की महिला डेंगू पीड़ित मिली। वहीं शनिवार को 21 लोगों को डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक डेंगू के 136 केस मिल चुके हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को जांच के दौरान पांच स्थानों पर डेंगू का लारवा मिला।