फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर पर हमला करने के आरोप में लेक्चरर, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के एसोसिएट प्रोफेसर गुरनाम चंद पर हमला करने के मामले में पुलिस ने कॉलेज के ही आरोपी एक्सटेंशन लेक्चरर गांव जगान निवासी आत्माराम, खासा महाजन निवासी रमेश, चांदीराम और बलवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी रमेश कुमार फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर आदमपुर में तैनात है और आत्माराम का दोस्त है। गुरनाम सिंह पर कॉलेज के बाहर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने हमला किया था। आरोपियों के खिलाफ शहर पुलिस ने 22 अप्रैल 2022 को एसोसिएट प्रोफेसर गुरनाम चंद की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा, मारपीट, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी गुरनाम चंद ने आरोप लगाते हुए बताया था कि वह राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। आरोप था कि 22 अप्रैल की दोपहर को करीब तीन बजे अपनी गाड़ी लेकर कॉलेज से बाहर निकला ही था कि मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रोक लिया। युवकों ने गाड़ी से उतारकर मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि तू आत्माराम के केस की जांच कर रहा है, इसके बाद वह आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर कॉलेज की तरफ भागा और जान बचाई। आरोप था कि आरोपियों ने आत्माराम के कहने पर हमला किया है, रंजिश यह है कि आत्माराम एक्सटेंशन लेक्चरर के पद पर कार्यरत है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से दस्तावेज जांच का जिम्मा उसे दिया गया। आत्माराम उस पर दबाव डाल रहा है कि उसके दस्तावेजों को सही करार दे दे, जबकि उस पर सही जांच करने का जिम्मा है। इसी रंजिश की वजह से आत्माराम ने अपने तीन साथियों को भेजकर हमला करवाया है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था और अब चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोट
प्रोफेसर पर हमला करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक्सटेंशन लेक्चरर आत्माराम और उसका साथी रमेश को भी गिरफ्तार किया गया है। रमेश फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के पर तैनात है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें