फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू हलके के पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल का निधन

Sat, 26 Aug 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां के पूर्व विधायक स्व. रणसिंह बैनीवाल।
विज्ञापन
भट्टूकलां(फतेहाबाद)। भट्टू कलां के पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल का शनिवार को निधन हो गया। वह 88 साल के थे। उनका गांव ठूइयां में अंतिम संस्कार किया गया। बैनीवाल के निधन पर उनके घर शोक जताने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। रणसिंह बैनीवाल जजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र बैनीवाल के ताऊ हैं।
विज्ञापन

रण सिंह बैनीवाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने से की थी। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद वह ब्लॉक समिति के चेयरमैन, मार्केट कमेटी के चेयरमैन भी रहे। उनका जन्म एक जनवरी 1935 को गांव ठूइयां में हुआ था। वर्ष 1979 में जब पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल ने भट्टू कलां विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था तो रणसिंह बैनीवाल ने यहां पर कांग्रेस की टिकट पर उपचुनाव लड़ा था। वह पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह को हराकर भट्टू कलां हलके से विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने दो बार कांग्रेस व एक बार हजकां पार्टी से भी चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए। रणसिंह बैनीवाल काफी समय से सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे। राजनीति में ईमानदार व्यक्तित्व के लिए वे हमेशा जाने जाते रहे। उनकी तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें