फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शादी समारोह में पूर्व पार्षद का ढाई लाख रुपये से भरा बैग हुआ चोरी

Sun, 13 Oct 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा रोड स्थित सेतिया पैलेस में विवाह समारोह के दौरान दूल्हे के पिता का बैग चोरी हो गया। इस बैग में करीब ढाई लाख रुपये थे।
विज्ञापन

वार्ड एक के पूर्व पार्षद गोपाल कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अक्तूबर को दिन में सेतिया पैलेस में उसके बेटे भरत की शादी का रिसेप्शन समारोह था। सभी परिवार के सदस्य व रिश्तेदार वहां मौजूद थे। उसके पास काले रंग का बैग था, जिसमें दो लाख रुपये थे, जो पार्टी में काम कर रहे लेबर आदि के भुगतान के लिए घर से लेकर आया था। शादी के समय शगुन में मिले पैसे भी उसी बैग में डाल दिए थे, जो करीब 50 हजार थे।
विज्ञापन

दोपहर को शादी में आए हुए रिश्तेदारों के साथ फोटो खिंचवाते समय बैग को पास के मेज पर रख दिया था। फोटो होने के बाद बैग संभाला तो वहां पर नहीं मिला। इसके बाद काफी तलाश की, लेकिन बैग नहीं मिल पाया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने पूर्व पार्षद की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें