फतेहाबाद। हाई प्रोफाइल ड्रामे के बीच फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से दोपहर 3 बजे से कुछ ही मिनट पहले गोबिंद कांडा का नामांकन पत्र तो भर दिया गया मगर वह निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शपथ लेने नहीं आए। नियमानुसार अगर कोई प्रत्याशी फार्म भरने वाले दिन रात 12 बजे तक शपथ नहीं लेता है तो उसका नामांकन रद्द हो जाता है। रात 10 बजे तक गोबिंद कांडा शपथ लेने नहीं पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार फार्म भरे जाने के बाद गोबिंद कांडा सिरसा से फतेहाबाद के लिए चल पड़े थे, लेकिन इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला के हस्तक्षेप के बाद वह बीच रास्ते से ही वापस सिरसा लौट गए।