फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चौथी लहर में पहली बार एक दिन में 24 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के इस साल बुधवार को पहली बार एक दिन में 15 महिलाओं समेत 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत ये है कि कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं। जिले में फिलहाल 29 एक्टिव केस हैं। इसमें एक अस्पताल में दाखिल है। बुधवार को जिले में 111 कोरोना सैंपल लिए गए। लैब से अभी 683 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के गांव ढिंगसरा निवासी 14 वर्षीय लड़का, हंस कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवक, दौलतपुर निवासी 21 वर्षीय युवक, कारियां निवासी 32 वर्षीय युवती, धांगड़ निवासी 31 वर्षीय युवती, जवाहर चौक निवासी 31 वर्षीय युवती, जांडली निवासी 21 वर्षीय युवती, अशोक नगर निवासी 57 वर्षीय महिला, फतेहाबाद निवासी 18 वर्षीय युवती, नाढोड़ी निवासी 27 वर्षीय युवक, सुंदर नगर निवासी 29 वर्षीय युवती, झलनियां निवासी 23 वर्षीय युवक, भोड़िया खेड़ा निवासी 44 वर्षीय युवती, सुंदर नगर निवासी 34 वर्षीय युवक, भट्टूकलां निवासी 35 वर्षीय युवक, जांडवाला निवासी 13 वर्षीय लड़की, ढाबी खुर्द निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, किरढ़ान निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, मानावाली निवासी 40 वर्षीय युवक, किरढ़ान निवासी 27 वर्षीय युवती, मेहूवाला निवासी 32 वर्षीय युवती, नांगला निवासी 12 वर्षीय लड़की, टोहाना निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला और रतिया निवासी निवासी 23 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली है।

तीन से चार दिन बाद आ रही रिपोर्ट
कोरोना के जिले में रोजाना अब 100 से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है लेकिन यहां से रिपोर्ट तीन से चार दिन बाद आ रही है। इसके चलते कोरोना संक्रमितों का देरी से पता चल रहा है।
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना के बुधवार को 24 नए केस मिले हैं। सभी संक्रमित होम आइसोलेट है। आरबीएसके की टीम ट्रेस कर रही है। लोगों से भी अपील है कि जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें