फतेहाबाद। सीईटी फेज-दो की अब रविवार और सोमवार को परीक्षा होगी। इसके बाद एक बार फिर रोडवेज विभाग ने अपना शेड्यूल बना लिया है और सभी परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बसों की सेवा भी उपलब्ध करवा दी है। फतेहाबाद से छह अगस्त को 29 व सात अगस्त को 24 बसें प्रदेश के परीक्षा केंद्रों के लिए चलाई जाएंगी। पुराने पैटर्न के तहत बसों में एडवांस बुकिंग करवाने की जरूरत नहीं होगी। परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर बस में सफर कर सकेंगे। महिला परीक्षार्थी के साथ एक व्यक्ति भी निशुल्क सफर कर सकेगा।
ज्ञात रहे के पहले सीईटी-फेज-दो के पेपर शनिवार व रविवार को होने थे। इसके लिए हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व पानीपत में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन चार अगस्त को हाईकोर्ट में यह मामला चला गया और हाईकोर्ट ने इस परीक्षा पर रोक लगा दी। इसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई तो इस परीक्षा के लिए छह व सात अगस्त की अनुमति दे दी गई है। फतेहाबाद से छह अगस्त को 1366 व सात अगस्त को 1130 परीक्षार्थी अपनी परीक्षा देने के लिए जाएंगे।
यह है बसों का शेड्यूल
परीक्षा जिला पांच अगस्त छह अगस्त समय
हिसार 6 3 सुबह 5:30 बजे
करनाल 8 8 सुबह 2:30 बजे
कुरुक्षेत्र 6 5 सुबह 2:30 बजे
पंचकूला 6 6 सुबह 2:00 बजे
पानीपत 3 2 सुबह 2:30 बजे
छह अगस्त को फतेहाबाद इतने विद्यार्थी जाएंगे परीक्षा देने
सेंटर परीक्षार्थी बसें
हिसार 319 06
करनाल 386 08
कुरुक्षेत्र 266 06
पंचकूला 270 06
पानीपत 125 03
सात अगस्त को जाने वाले विद्यार्थियों व बसों की संख्या
सेंटर परीक्षार्थी बसें
हिसार 164 03
करनाल 376 08
कुरुक्षेत्र 254 05
पंचकूला 268 06
पानीपत 68 02
परीक्षार्थी जिस बस से जाएंगे उसी से आएंगे
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर जो बसें लेकर जाएंगी, वह बसें वापस इन्हीं परीक्षार्थियों को साथ लेकर आएंगी। वह जहां उनको छोड़ेंगी, वहीं पर उपलब्ध रहेंगी। वापसी का समय सवा 12 बजे रहेगा।
हेल्प डेस्क पर ले सकते हैं जानकारी
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क शनिवार शाम को लगाया गया। हेल्प डेस्क पर जानकारी लेने के अलावा परीक्षार्थी, किसी भी प्रकार की सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9466006333, 9466444214, 9416498803 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
कोट
सीईटी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बसें चलाई जाएंगी। शनिवार व रविवार को परीक्षार्थियों को यह बसें परीक्षा केंद्रों पर लेकर जाएंगी और वापस भी लेकर आएंगी।
-शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक