फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ठंड बढ़ने से फ्लू क्लीनिक कक्ष नंबर 14 में हुआ शिफ्ट

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन करवाते हुए मरीज। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में फ्लू क्लीनिक को अब अंदर शिफ्ट कर दिया गया है। अब कोरोना जांच बाहर नहीं बल्कि ओपीडी कक्ष नंबर 14 में होगी। ठंड बढ़ने के कारण अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी कक्ष में शिफ्ट किया है। यहीं पर आरटीपीसीआर सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास आरटीपीसीआर किट आने के बाद सैंपलिंग का आंकड़ा बढ़ गया है। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 151 सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल लैब से 236 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। हालांकि जिले में कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है।
अलर्ट के बावजूद नहीं आई वैक्सीन
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है। लेकिन बावजूद इसके अभी तक यहां पर कोविशील्ड और कोर्बेवैक्स वैक्सीन का स्टॉक नहीं है। हालांकि जिले में तीन हजार डोज कोवैक्सीन पहुंच चुकी है जो कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र को 200-200 डोज अलॉट की गई है। अहम बात यह है कि जिले में सबसे ज्यादा टीकाकरण कोविशील्ड वैक्सीन का हुआ है। दूसरी और बूस्टर डोज लगाने के लिए यहां पर वैक्सीन ही नहीं है।
विज्ञापन

कोट
कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जिले में सैंपलिंग का आंकड़ा बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं की स्थिति भी जांची जा चुकी है।
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें