फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना के पांच छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कलाई पर बांधी राखी

Tue, 20 Aug 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
प्रिंसिपल नरेश शर्मा के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे पांचों विद्यार्थी
विज्ञापन
भूना। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पांच विद्यार्थियों को सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों के साथ स्कूल प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा भी राष्ट्रपति से मिले।
विज्ञापन

बता दें कि स्कूल के उपरोक्त विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रदेश भर में अपनी पहचान बनाई थी। जिसकी बदौलत उनको रक्षाबंधन पर दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से रूबरू होने का मौका मिला। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद निदेशालय से मनोनीत पांच छात्र-छात्राओं ने राज्य व जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने उनका चयन किया।
रक्षाबंधन पर्व पर राष्ट्रपति से मिलने के लिए हरियाणा से केवल दो स्कूलों का चयन हुआ। जिनमें एक स्कूल जिला महेंद्रगढ़ से और दूसरा स्कूल फतेहाबाद जिले से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना रहा। स्कूल की 11वीं कक्षा से छात्रा परी, 10वीं कक्षा से छात्र नीरज और छात्रा वंदना व हर्षिता तथा कक्षा नौवीं से छात्र युग श्योराण ने राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
विज्ञापन

स्कूल के अध्यापक सतबीर सिंह, कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, नवनीत कौर, जियालाल, सुमन, जयभगवान व कुसुम रानी ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी नीरज ने गीता जयंती में प्रश्नोत्तरी में राज्य स्तर, हर्षिता ने पेंटिंग में राज्य स्तर पर, वंदना ने स्किट में राज्य स्तर पर तथा परी ने शैक्षणिक गतिविधियों और युग श्योराण ने कराटे में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शिक्षक किरण बाला, निर्मला रानी, ऋतु शर्मा, रमेश कुमार, विजय नागपाल, विकास जैन, राजकुमार, माया देवी, संगीता रानी, अशोक कुमार, मोनिका बंगा, वेदप्रकाश, रितु डागर, बीनू डारा, प्रिया शर्मा, गीता कुमारी, अखिलेश, सुमन देवी, रेणु देवी, प्रियंका, आदर्श, शिवानी, प्रवीण कुमार, राजेंद्र सिंह, अमित कुमार आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने देश की प्रथम महिला से मिलकर जिला और भूना ब्लॉक का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें