फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में शनिवार को बुजुर्ग महिला समेत डेंगू के पांच मरीज केस मिले हैं, इनमें से तीन अस्पताल में दाखिल हैं। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 82 हो गया है। अभी तक 26 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके है। इसमें 20 मरीजों ने निजी और 6 मरीजों ने सरकारी अस्पताल में उपचार लिया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के अनाजमंडी निवासी 21 वर्षीय युवक, टोहाना के वार्ड नंबर 17 निवासी 38 वर्षीय युवती, टोहाना के वार्ड नंबर 11 निवासी 25 वर्षीय युवक, गांव जमालपुर शेखां निवासी 36 वर्षीय युवक और गांव जमालपुर शेखां निवासी 60 वर्षीय महिला डेंगू पीड़ित मिली है। शनिवार को डेंगू पीड़ित मिले पांच में से तीन मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। वहीं जिले में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4017 जगहों पर सर्वे किया। सर्वे के दौरान 9 जगहों पर लारवा मिला है। जिले में अब तक 730883 जगहों पर सर्वे हो चुका है। सर्वे के दौरान 3149 जगहों पर लारवा मिला है।
शहरी क्षेत्र में मिल रहे सबसे ज्यादा डेंगू केस
जिले में पिछले 15 दिनों में ही 50 से ज्यादा डेंगू पॉजिटिव केस मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 65 फीसदी केस मिल रहे है। अहम बात यह है कि बच्चे और युवा सबसे ज्यादा डेगू पॉजिटिव हो रहे है।
पिछले साल की तुलना में स्थिति नियंत्रण में
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 82
कोट
जिले में डेंगू को लेकर लेकर स्थिति पिछले साल की तुलना में नियंत्रण में है। जिले में अब तक डेंगू के 82 केस मिले है। लोगों से अपील है कि अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी