फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्यूबवेल से तार चोर गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन
फतेहाबाद में पुलिस टीम द्वारा तार चोरी मामले में पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। एंटी व्हीकल फतेहाबाद टीम ने खेतों से ट्यूबवेल से तार चोरी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी व तार से निकाला गया तांबा बरामद किया है। चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों की पहचान कलविन्द्र सिहं निवासी जाखन दादी, रतिया, अमनदीप निवासी पुरानी गोशाला रतिया व रतिया निवासी अमन कुमार के तौर पर हुई है जबकि चोरी का तार रखने के आरोप में रतिया निवासी विक्रम व सलीम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल स्टाफ इंचार्ज एएसआई रिछपाल सिंह ने बताया कि टीम ने पांच आरोपियों को रतिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों से 4 हजार रुपये की नकदी व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकल व कापा बरामद किया है। वहीं चोरी का तांबा रखने के आरोप में दो आरोपियों से 19 किलो 100 ग्राम तांबा बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों ने खेतों से ट्यूबवेल चोरी की करीब 20 वारदातें कबूल की है।
आरोपियों ने चोरी की ये वारदातें कबूली
पुलिस पूछताछ में आरोपी कलविन्द्र ने बताया कि मैंने व मेरे दोस्त अमनदीप उर्फ ममना ने मिलकर उसके मोटर साइकिल पर सवार होकर 10 दिन पहले लाली रोड रतिया नाली के पास खेतों में लगे हुए पांच ट्यूबवेल से तार चोरी की थी। आठ दिन पहले गांव नन्हेडी में नहर के पास खेतों में लगे हुए 6-7 ट्यूबवेल से रात के समय तांबा तार चोरी की थी। इसके अलावा अमनदीप उर्फ ममना व अमन सिंह उर्फ आर्य ने मिलकर 23 मार्च की रात को लाली रोड रतिया के पास खेतों में लगे हुए दो ट्यूबवेल से रात के समय तांबा तार चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें