फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद और सिरसा से वाहन चुराने के गिरोह के पांच गुर्गे पकड़े, 18 मोटरसाइकिलें बरामद

विज्ञापन
फतेहाबाद में सीआईए द्वारा बरामद किए गए मोटरसाइकिल
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए फतेहाबाद की दो टीमों ने फतेहाबाद और सिरसा से मोटरसाइकिल चुराने वाले गिरोह के पांच गुर्गों को पकड़ा है। पकड़े गए चोरों से पुलिस ने 18 मोटरसाइकिलें बरामद की है। आरोपी चोर मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट, चेसिस और इंजन नंबर बदलकर बेचने की फिराक में थे। मोटरसाइकिल बेचकर आरोपी मौजमस्ती करते थे। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि सीआईए की एक टीम जो कि एचसी राजेश कुमार के नेतृत्व में बनाई गई थी। टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के तीन आरोपी रितिक सहारण निवासी खेत ढ़ाणी मताना, संदीप कुमार निवासी गांव धांगड़, विक्रम निवासी गांव चबलामोरी को 15 अगस्त को डैफोल स्कूल के पास से चोरी के मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो मोटरसाइकिल चोरी की पांच वारदात कबूली। आरोपियों ने चोरी की पांच मोटरसाइकिलें अपने घरों से बरामद करवाए हैं। सीआईए ने जो दो गिरोह पकड़े हैं उनमें आरोपी पवन और रितिक सरगना हैं। आरोपी मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट, चेसिस और इंजन नंबर बदल देते थे और सस्ते रेट में बेचते थे। जो पैसे आते थे उससे मौजमस्ती करते थे और अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे थे।
झोपड़ी में छिपा रखे थे 11 मोटरसाइकिलें

डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि सीआईए पुलिस की दूसरी टीम में एचसी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में काम कर रही थी। टीम ने रतिया क्षेत्र के गांव पिलछिया से चोरी हुआ मोटरसाइकिल समेत दो युवकों को बाईपास पुल रतिया रोड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान पवनदीप उर्फ लाडी निवासी ढाणी खुंबर व गोविंद सिह उर्फ बिट्टू निवासी रतिया के तौर पर हुई है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ के दौरान रतिया, शहर फतेहाबाद व सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात कबूली है। पुलिस को आरोपी पवनदीप ने ढाणी खुंबर के पास बनी झोपड़ी से चोरी के 11 मोटरसाइकिल बरामद करवाए हैं।
विज्ञापन

कोट

सीआईए की दो टीमों ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के पांच गुर्गों को पकड़ा है। आरोपियों से 18 मोटरसाइकिलें बरामद किए गए हैं। आरोपी चोर अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन

-जगदीश काजला, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें