फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पहले दिन भर लगे कट, फिर बड़ोपल के 33 केवी में आया फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में जैसे ही तापमान बढ़ा है, वैसे ही अब बिजली के कट लगने भी आरंभ हो गए हैं। शहर में सोमवार को सुबह से ही बिजली के कट लगने आरंभ हो गए। दोपहर बाद बड़ोपल के 33 केवी सब स्टेशन में स्पार्किंग होने लगी, जिससे एक बार फिर शहर में बिजली गुल हो गई। निगम के अनुसार, 33 केवी सब स्टेशन से फतेहाबाद की बिजली लाइन जुड़ी हुई है, जिस कारण बिजली को बंद करना पड़ा। शाम को बिजली बहाल हुई। वहीं फतेहाबाद में गर्मी ने अब जोर पकड़ना आंरभ कर दिया है। सोमवार को फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

फतेहाबाद में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को लोगों को गर्मी का एहसास हुआ, क्योंकि पारा काफी बढ़ा हुआ था। इस बीच बिजली के लगातार लग रहे कटों ने भी लोगों को परेशान किया। सुबह जहां बिजली के बार-बार कट लग रहे थे, वहीं पता चला कि बड़ोपल 33 केवी की लाइन में कई जगहों पर स्पार्किंग हो रही है। गेहूं कटाई का सीजन देखते हुए बड़ोपल की 33 केवी सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इस लाइन से फतेहाबाद शहर की लाइन जुड़ी हुई थी, जिस कारण तीन घंटे तक शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बड़ोपल 33 केवी सब स्टेशन के इंचार्ज एसडीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि 33 केवी सब स्टेशन की लाइन में फाल्ट आया हुआ है और स्पार्किंग हो रही है। इसलिए एकबारगी लाइन को बंद करना पड़ा और निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढ़ना आरंभ कर दिया। उन्होंने बताया कि फाल्ट ठीक करने के बाद ही बिजली आपूर्ति आरंभ की गई।

पारा पहुंचा 36 डिग्री
अप्रैल माह में पारा लगातार चढ़ने लगा है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री तक पहुंच गया। दिनभर लोगों को गर्मी महसूस होती रही और लोग गर्मी से परेशान भी दिखाई दिए। वहीं कड़क धूप देखते हुए खेतों में किसानों ने गेहूं कटाई का काम भी तेज कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी होगी और इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

कोट
बड़ोपल के 33 केवी सब स्टेशन की तारों में स्पार्किंग हो रही थी। जिस कारण वहां से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इस स्टेशन से फतेहाबाद शहर की लाइन भी आती है। अब फाल्ट को ठीक कर दिया गया है और बिजली आपूर्ति सही हो रही है। -अर्चित कुमार, एसडीओ, बिजली निगम फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें